कृषि भूमि और फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एग्रीस्टैक, डिजिटल क्रॉप सर्वे और ऑटो म्यूटेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी जिलों को 24 अगस्त की शाम तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि एग्रीस्टैक के माध्यम से किसानों को विशिष्ट फार्मर आईडी प्रदान कर उनकी कृषि भूमि और फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे पीएम किसान, फसल बीमा, कृषि ऋण, एमएसपी आधारित खरीद, खाद-बीज वितरण सहित केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।
उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे और ऑटो म्यूटेशन के कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
