भाजपा ने महिलाओं को अधिकार ही नहीं, सम्मान और आत्मनिर्भरता भी दी: डॉ. अर्चना गुप्ता
कांग्रेस ने महिलाओं को वोट बैंक समझा, मोदी सरकार ने उन्हें सशक्त बनाने का काम किया: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है: बाल कल्याण परिषद् उपाध्यक्ष सुमन सैनी
हमें सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभानी है, जन्माष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियों की दी बधाई: सुमन सैनी
अम्बाला/बराड़ा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में महिला सशक्तिकरण को नई रफ्तार मिली है। आज महिलाएं केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि देश के विकास की भागीदार बन रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को अधिकार देने के साथ-साथ उनके सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का काम किया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शुक्रवार को बंसल पैलेस, बराड़ा में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में हरियाणा बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा सुमन सैनी के साथ शामिल हुए। इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता व उपाध्यक्ष सुमन सैनी का यहां पहुंचने पर महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ऋचा पाहवा व अन्य ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिन्नदन किया। कार्यक्रम के दौरान फुलों की बड़ी माला पहनाकर प्रदेशाध्यक्ष व उपाध्यक्ष का भव्य अभिन्नदन भी किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी देश की एक-एक बहन व बेटी (महिलाओं) की चिंता करते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे है और उन्हें सशक्त बना रहे हैं। उन्होनें कहा कि कांग्रेस ने देश की करोड़ों बहनों और बेटियों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को समझते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारा।
उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को रसोई में धुएं के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 14 करोड़ गरीब परिवारों की महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर उन्हें धुएं से मुक्ति दिलाने का काम किया गया। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को पक्के मकान की छत मिली है। मकान के दस्तावेजों और नेम प्लेट पर अपना नाम देखकर महिलाओं के भीतर स्वाभिमान और आत्मविश्वास बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां राफेल जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं और सेना के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न झुकेंगे, न रुकेंगे और न थकेंगे। देश की बहनों और बेटियों को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने का संकल्प लेकर वे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव और ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करें तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाएं।
उन्होनें इस अवसर पर यह भी कहा कि किसानों के हित के लिए भी बीजेपी सरकार कृतसंकल्प है। किसानों के हितों के लिए निरन्तरता में कार्य किए जा रहे हैं। किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों के खातों में सीधा राशि स्थानांतरित की जाती हैं। हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य जहंा पर 24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानो व अन्य से भी आहवान किया कि हमें प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होना हैं।
इस मौके पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् की उपाध्यक्ष एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने विकास को केवल सरकार की जिम्मेदारी न मानकर जनभागीदारी से जोडऩे का प्रयास किया है।
उन्होनें कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ देश में गरीब, किसान, युवा, व्यापारी और समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। आज भारत दुनिया के सामने एक आत्मविश्वासी और तेजी से आगे बढ़ते राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। आधारभूत ढांचे का विस्तार हो, डिजिटल व्यवस्था हो, गरीब कल्याण हो, किसान हित हो, युवाओं के लिए नए अवसर हों या देश की सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा-हर क्षेत्र में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। विकसित भारत का लक्ष्य इसी विकास यात्रा को आने वाली पीढिय़ों के लिए और मजबूत बनाने का संकल्प है।
इस राष्ट्रीय विकास यात्रा में हरियाणा की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। हमारा प्रदेश मेहनत, परिश्रम और प्रतिभा के लिए जाना जाता है। यही सामथ्र्य आज प्रदेश के विकास को नई गति देने का आधार बन रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का प्रयास है कि विकास और जनकल्याण का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सुशासन और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, बिजली, रोजगार, किसान कल्याण और युवाओं के लिए अवसरों सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका वास्तविक लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होनें कहा कि यहीं से संगठन और समाज की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है।
उन्होनें कहा कि हमें सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभानी है। इसलिए आज का यह समारोह केवल अभिनंदन का अवसर नहीं, बल्कि हम सभी के लिए अपनी जिम्मेदारियों को याद करने का भी अवसर है। हमें संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ अपना संवाद और विश्वास और मजबूत करना है। हमारी राजनीति का केंद्र सेवा हो और हमारा प्रत्येक प्रयास जनकल्याण से जुड़ा हो – यही हमारी कार्यसंस्कृति होनी चाहिए।
इस मौके पर इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, जिला प्रभारी मदन चौहान, पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला, पूर्व मंत्री संतोष चौहान सारवान, पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी, पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा, मेयर अक्षिता सैनी, जिला परिषद् चेयरमैन मक्खन सिंह लबाना, भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ संजय शर्मा, प्रदेश सचिव गुरप्रीत कौर, नगर परिषद् प्रधान स्वर्ण कौर, जगमोहन लाल, राजेश मथुरापुर, जसमेर राणा, मोनिका कालड़ा, बीनू गर्ग के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
