September 4, 2026

सड़क सुरक्षा के साथ जीवन रक्षा का ज्ञान भी जरूरी : उपायुक्त अखिल पिलानी

जिला रेड क्रॉस सोसायटी नूंह द्वारा SEW Eurodrive India Pvt. Ltd. में दो दिवसीय सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा एवं प्राथमिक उपचार (First Aid) जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कंपनी के करीब 50 कर्मचारियों ने भाग लिया।

कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग और नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया।
दुर्घटना की स्थिति में रक्तस्राव रोकने, घायल अंग को स्थिर रखने और घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने जैसी प्राथमिक उपचार तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
आपात स्थिति में जीवन बचाने वाली CPR तकनीक का भी प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया।
आगजनी एवं जहरीले पदार्थ के सेवन जैसी आपात परिस्थितियों में प्राथमिक सहायता देने के तरीके भी बताए गए।

जिला उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य आमजन एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आपात स्थिति में समय पर सही प्राथमिक उपचार देकर बहुमूल्य जीवन बचाने में सक्षम बनाना है।

कार्यशाला के समापन पर कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली।

सड़क सुरक्षा अपनाएं, जीवन बचाएं।
सही समय पर सही प्राथमिक उपचार—किसी की जिंदगी बचा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *