August 22, 2026

कोहीं के लिंक रोड की मरम्मत के लिए करेंगे बजट का प्रावधान, बस सेवा भी शुरू की जाएगी : सुनील शर्मा बिट्टू

महिला मंडल के लिए किया जाएगा अतिरिक्त कमरे का निर्माण

हमीरपुर। राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत बफड़ीं के गांव कोहीं का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और इनके अतिशीघ्र निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांव कोहीं के संपर्क मार्ग की मरम्मत बरसात के बाद की जाएगी और इसके लिए धनराशि का प्रावधान किया जाएगा ।
बोहनी-छियोड़ीं- कोहीं -गुदवीं रूट पर एचआरटीसी बस सेवा शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि गांव के महिला मंडल के लिए अतिरिक्त कमरे का निर्माण किया जाएगा।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिला हमीरपुर से संबंध रखते हैं और वह अपने जिले के लिए कई बड़ी योजनाएं मंज़ूर कर रहे हैं।
इससे पहले, कोहीं पहुंचने पर गांववासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पंचायत सदस्य राजकुमार, महिला मंडल प्रधान चंपा देवी, पूर्व महिला मंडल प्रधान कमला देवी, जनक सिंह, ओंकार चंद, शक्ति चंद, पुरुषोत्तम ठाकुर, विमला देवी, रविंद्र ठाकुर, सुमन कुमार, संतोष कुमार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *