July 27, 2026

पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे पीएम-अजय योजना का लाभ: उपायुक्त सचिन गुप्ता

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजना का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें।

स्थानीय कैंप कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय परियोजना मूल्यांकन एवं अभिसरण समिति की बैठक में 22 प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद सभी को स्वीकृति प्रदान की गई।

योजना के तहत पात्र अनुसूचित जाति लाभार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ₹1 लाख से ₹6 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
पात्रता के प्रमुख मानदंड:
पारिवारिक वार्षिक आय ₹3 लाख तक
आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित हो
किसी बैंक का डिफाल्टर न हो

उपायुक्त ने अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।

सशक्त समाज की दिशा में हर पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही प्रशासन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *