July 27, 2026

श्रम बल के सर्वेक्षण में सहयोग करें सभी लोग : गंधर्वा राठौड़

हमीरपुर , उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यान्वयन मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार जिला हमीरपुर में भी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे) किया जा रहा है। आगामी दिसंबर तक चलने वाली इस सर्वे की प्रक्रिया के दौरान जिला सांख्यिकीय कार्यालय के प्रगणक जिला हमीरपुर के चयनित गांवों और शहरी वार्डों में घर-घर जाकर टैब एपलीकेशन पर जानकारी एकत्रित करेंगे।
उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से आग्रह किया है कि वे इन प्रगणकों के साथ सहयोग करें तथा उन्हें सही, सटीक एवं वास्तविक जानकारी प्रदान करें। यह जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्रित जानकारी से जिला में लोगों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी तथा यह जानकारी लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में सरकार की विकासात्मक योजनाएं तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *