July 27, 2026

जिले के सभी सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष जिला स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा

हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के निर्देशानुसार स्थानीय पंचायत भवन में 28 से 30 जुलाई तक जिले के सभी सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष जिला स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद, ग्राम पंचायतों, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
डीसी साहिल गुप्ता ने विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत सफाई से संबंधित कर्मचारियों का आह्वïन करते हुए कहा कि वे 28 से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य की जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच से बीमारियों का समय रहते पता लग सकेगा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीसी साहिल गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को शिविर स्थल पर पंजीकरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के जरूरी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *