September 10, 2026

झज्जर व बहादुरगढ़ में लोक अदालत का हुआ आयोजन

🔸लोक अदालत में कुल 18268 मामले रखे गए जिसमे से 16406 मामलो का निपटारा हुआ व कुल सेटलमेंट राशि 20423175 रुपये रही


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में व अजय तेवतिया जिला एवं सत्र न्यायधीश के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सौजन्य से झज्जर व बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन फिजिकल तरीके से किया गया। इस लोक अदालत में झज्जर व बहादुरगढ़ की सभी रेवेन्यू व न्यायिक अदालतों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त पी एल ऐ (पी यू एस) में भी लोक अदालत का आयोजन 4 मार्च को किया गया। पी एल ऐ (पी यू एस) कोर्ट ने 170 लंबित मामलों निपटारा किया।इसके अलावा ट्रैफिक चालान के मामले चालान ब्रांच ने लंबित 5765 मामलों का निपटारा किया । रेवेन्यू कोर्ट अधिकारियों ने लंबित 9078 मामलों का निपटारा किया । प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट न्यायाधीश भावना जैन, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज राणा, अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन श्री रवि कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन जितेश शर्मा, सिविल जज जूनियर डिवीजन असीमा गर्ग की बेंच ने मामलों का निपटारा किया।

लोक अदालत में कुल 18268 मामले रखे गए जिसमे से 16406 मामलो का निपटारा हुआ व कुल सेटलमेंट राशि 20423175 रुपये रही

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने कहा कि लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोगो को उठाना चाहिए क्योंकि लोक अदालत में मामले का निपटारा आपसी सहमति से होता है जिससे समय व धन की बचत होती है व आपसी सौहार्द भी बना रहता है। व पीठासीन अधिकारियों लोक अदालत में कार्यरत सभी कर्मचारियों व विद्वान अधिवक्ताओं का लोक अदालत को सुचारू रूप से चलाने एवं सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों जिला प्रशाशन, पुलिस विभाग, बिजली विभाग,आदि के कार्य की सराहना की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने लोक अदालत के सफल आयोजन पर सभी का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *