July 27, 2026

 राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भाला फेंक खिलाड़ी  को बधाई दी 

शिवालिक पत्रिका, चण्डीगढ़, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स की रैंकिंग के अनुसार दुनिया का शीर्ष भाला फेंकने वाला खिलाड़ी बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। दत्तात्रेय ने कहा ‘‘विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी पुरुषों की भाला फेंक रैंकिंग में शीर्ष पर रहने के लिए नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। आपने न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें। शुभकामनाएं।‘‘ हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा गांव के रहने वाले नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी नवीनतम पुरुषों की भाला फेंक रैंकिंग में अपने करियर में पहली बार विश्व में नम्बर वन बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *