July 25, 2026

पुन्हाना में मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियों का उपायुक्त अखिल पिलानी ने लिया जायजा

पुन्हाना स्थित अनाज मंडी में आगामी 25 जुलाई को होगी मुख्यमंत्री की मेवात विकास संकल्प रैली

नूंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 25 जुलाई को पुन्हाना की अनाज मंडी में प्रस्तावित मेवात विकास संकल्प रैली के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त अखिल पिलानी ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने जनसभा स्थल पर पहुंचकर मंच, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्रत्येक व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए तथा प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्व का गंभीरता से निर्वहन करे, ताकि कार्यक्रम का आयोजन व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के अध्यक्ष जान मोहम्मद, पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन,अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार गुलिया, जिला नगर आयुक्त दलबीर सिंह फोगाट, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एजाज खान, जावेद खान आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *