September 7, 2026

नादौन में सेल्स-मार्केटिंग और सर्विस इंजीनियर के साक्षात्कार 15 को

हमीरपुर । अणु, हमीरपुर की प्रसिद्ध कंपनी मैसर्स विमांशु एलिवेटर एंड एस्क्लेटर में सेल्स-मार्केटिंग और सर्विस इंजीनियर के 5-5 पदों को भरने के लिए 15 सितंबर को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सेल्स-मार्केटिंग के 5 पदों के लिए 25 से 35 वर्ष तक के बारहवीं पास या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले पुरुष अभ्यर्थी (फ्रेशर्स) पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। सर्विस इंजीनियर के पदों के लिए भी दसवीं-बारहवीं पास और किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार (फ्रेशर्स) पात्र होंगे। उनकी आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इन दोनों श्रेणियों के पदों के अभ्यर्थियों के पास अपना वाहन होना चाहिए।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *