June 13, 2026

मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

शिवालिक पत्रिका, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र को युवाओं की क्षमता पर पूर्ण विश्वास है। विद्यार्थी स्वयं भी एकाग्रचित्त होकर पूर्ण आत्मविश्वास से विभिन्न चुनौतियों का सामना कर जीवन में सफल हो सकते हैं। इससे पहले, विद्यालय परिसर में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्होंने इस अवसर पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *