June 19, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में एसआईटी दूध का दूध पानी का पानी करेगी: योगी आदित्यनाथ

अयोध्या, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर में दान और चढ़ावे के कथित गबन की विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से जारी जांच के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कारसेवकों पर गोली चलाने और जय श्री राम बोलने पर लाठी चलाने वाले लोग आज उपदेश देने चले हैं। हमने ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच बिठाई है। एसआईटी जांच दूध का दूध पानी का पानी करेगी। मैं सभी से कहूंगा कि कोई भी ऐसी बात ना हो जो राम भक्तों की भावनाओं को आहत करती हों। अगर किसी के पास कोई सबूत है तो वे कृपया एसआईटी को दें। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा- अयोध्या में राम मंदिर न बने इसके लिए एड़ी चोटी की जोर लगाई गई। एक दौर था जब जय श्री राम के नाम पर लाठियां चलती थीं। यहां तक कांग्रेस भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करती थी। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने 500 सालों तक संघर्ष किया है। माफियाओं के कब्र पर जो फतिहा पढ़ते थे, वो उपदेश न दें। अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर ही सीएम योगी ने कहा- जिन लोगों ने अब तक अयोध्या धाम का दर्शन नहीं किया, आपने अपने विधायकों को भी दर्शन नहीं करने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *