July 21, 2026

डीआरडीए हॉल में एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य और मतदान केंद्रों का रेशनेलाइजेशन का कार्य 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। उसके बाद दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी और उनका निपटारा किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी स्थान निर्धारित करेंगे ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। वहीं वीसी के माध्यम से हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए.श्रीनिवासन ने भी एसआईआर को लेकर विस्तार से समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि जिले में मतदाता सूची के डिजिटलीकरण का कार्य भी तेजी से जारी है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 8,84,173 मतदाताओं में से 7,95,866 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जो कुल मतदाताओं का 90.01 प्रतिशत है। वहीं, 88,307 मामले (9.99 प्रतिशत) एएसडीडी यानि अनुपस्थित, स्थानांतररित, मृतक व डुपलीकेट श्रेणी में दर्ज किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 54-लोहारू विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,05,039 मतदाताओं में से 1,95,062 (95.13 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन हुआ है, जबकि 9,977 (4.87 प्रतिशत) एएसडीडी मामले हैं। 57-भिवानी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,36,285 मतदाताओं में से 1,95,904 (82.91 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन हुआ है और 40,381 (17.09 प्रतिशत) एएसडीडी मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *