July 26, 2026

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (एमएमएपीयूवाई) 2.0 के अंतर्गत अंत्योदय मेला आयोजित

गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र के लगभग 3,000 पात्र लाभार्थियों के लिए जिला विकास भवन, रोहतक में अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। मेले में 19 विभागों की 47 जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां लाभार्थियों को उनकी पात्रता, रुचि एवं कौशल के अनुरूप स्वरोजगार, कौशल विकास एवं आयवर्धन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभिन्न योजनाओं के लिए उनका पंजीकरण किया गया।

उपायुक्त सचिन गुप्ता, आईएएस ने मेले का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को उसकी आवश्यकता के अनुरूप योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए और पंजीकरण के बाद लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए।

मेले में परिवार पहचान पत्र (PPP/Family ID) से संबंधित सेवाओं के लिए विशेष काउंटर भी स्थापित किए गए, जहां नागरिकों को सत्यापन, आवश्यक संशोधन एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र परिवार तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *