सभी पात्र आवेदकों को योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान कर दी गई
स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के समाम घटक के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए रोटावेटर एवं लेजर लैंड लेवलर कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाने हेतु प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का ड्रा जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की उपस्थिति में हुआ। ड्रॉ नगराधीश अनिल कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सहायक कृषि अभियंता नसीब सिंह धनखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय पोर्टल पर दिनांक 16 फरवरी, 2026 तक प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर पात्र किसानों का चयन किया गया। अनुसूचित जाति वर्ग के सभी पात्र आवेदकों को योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सामान्य वर्ग में रोटावेटर एवं लेजर लैंड लेवलर कृषि यंत्रों के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण पात्र लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्रा (लॉटरी) के माध्यम से किया गया।
