May 13, 2026

आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों के लिए दूरभाष नम्बर जारी : एडीसी

धर्मशाला, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के त्वरित निपटारे हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की संपर्क व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया है। उन्होंने बताया कि अब वैकल्पिक टेलीफोन नंबर 01892-223322 (कक्ष संख्या 718) को जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के रूप में क्रियाशील किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों का प्रभावी ढंग से निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।
इससे पूर्व यह व्यवस्था कक्ष संख्या-803 में की गई थी और इसका टेलीफोन नंबर 01892-222103 था।
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए संशोधित संपर्क नंबर का ही उपयोग करें, ताकि शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *