September 19, 2026

मोदी ने एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को दीं शुभकामनाएं,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आइची-नागोया एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और लगन ने देश का मान बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आइची-नागोया में एशियाई खेलों की शुरुआत के साथ भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएं। प्रत्येक खिलाड़ी ने कड़ी मेहनत की है और शानदार समर्पण व दृढ़ संकल्प दिखाया है। भारत को उन पर गर्व है। ” उन्होंने कहा, ”वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, अच्छा खेलें और देश का नाम रोशन करें! ”20वें एशियाई खेलों का शनिवार को नागोया में आधिकारिक उद्घाटन हुआ। भारत चार अक्टूबर तक चलने वाले इन खेलों में कई स्पर्धाओं में अपने खिलाड़ियों को उतार रहा है। अगले 15 दिनों में 45 देशों के करीब 11,000 खिलाड़ी 43 खेलों और 71 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे तथा कुल 469 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला होगा। बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट समेत कुछ अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *