July 23, 2026

डीआरडीए सभागार में समाधान शिविर का आयोजन हुआ

जिला परिषद के डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में स्थित डीआरडीए सभागार में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। डिप्टी सीईओ ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करना है। प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *