August 17, 2026

उपायुक्त ने किया दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

मंडी, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहां विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विकास खंडों से 40 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें खंड विकास अधिकारी, एसईबीपीओ, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा सोशल ऑडिट यूनिट के संसाधन व्यक्ति शामिल हैं।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को समन्वित ढंग से कार्य करने तथा जल सुरक्षा से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान इस मिशन के अंतर्गत विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन्हें व्यावहारिक रूप प्रदान करते हुए ग्रामीण विकास में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभाएंगे।

इस प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर जिला विकास अधिकारी (ग्रामीण विकास) गोपीचंद पाठक के अलावा खंड विकास अधिकारी द्रंग विनय चौहान तथा खंड विकास अधिकारी सराज बलदेव ठाकुर द्वारा प्रतिभागियों को विविध विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *