June 18, 2026

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

कांगड़ा जिले में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को चिट्टा-मुक्त बनाने और नशे के विरुद्ध जन आंदोलन को और सशक्त करने का सामूहिक संकल्प भी दिलाया।

पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए आदर्श पंचायतों के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएँगे।

उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्य सरकार ने किशाऊ बांध परियोजना में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस परियोजना से प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 100 करोड़ यूनिट बिजली मिलेगी, जिसकी कीमत करीब 600 करोड़ रुपये होगी।

इस अवसर पर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, विधायक एवं HPTDC के चेयरमैन आर. एस. बाली जी, विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रतन, किशोरी लाल, कमलेश ठाकुर, मलेंद्र राजन, आशीष बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी) गोकुल बुटेल एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *