February 15, 2026

जल शक्ति मंत्रालय हरियाणा के डार्क जोन ब्लॉकों में भूजल स्तर में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाएगा

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि जल शक्ति मंत्रालय हरियाणा के डार्क जोन ब्लॉकों में भूजल स्तर में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाएगा। उन्होंने बताया कि देशभर में लगभग 150 जिलों के विभिन्न ब्लॉक डार्क जोन में आ चुके हैं, जिनमें हरियाणा भी शामिल है।

पाटिल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जल शक्ति मंत्रालय का प्रयास हरियाणा के ब्लॉकों को डार्क जोन से बाहर निकालना है, और यह कार्य जनभागीदारी के बिना संभव नहीं होगा। इसके तहत, मंत्रालय भूजल पुनर्भरण और जल संचयन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करेगा।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2024 में हरियाणा को विकास परियोजनाओं के लिए लगभग ₹76 हजार करोड़ आवंटित हुए। साथ ही, लगभग ₹78 हजार करोड़ अनुदान के रूप में प्राप्त हुए हैं, जिससे हरियाणा तीव्र गति से आगे बढ़े रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *