February 19, 2026

मुख्य न्यायधीश एकादश ने मुख्यमंत्री एकादश को हराया

  • मुख्य न्यायधीश एकादश ने दो विकेट खोकर 12वें ओवर में दर्ज की जीत
  • मुख्यमंत्री ने अपनी टीम बनाए सबसे अधिक रन

शिमला 08 दिसंबर – मुख्यमंत्री एकादश और मुख्य न्यायधीश एकादश के बीच दूसरा मैच खेला गया।

मुख्यमंत्री एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 110 का लक्ष्य रखा। मुख्यमंत्री एकादश की टीम ने 7 विकटें खोई। मुख्यमंत्री एकादश की ओर से सुखविंदर सिंह सुक्खू और डॉ हंसराज ओपनिंग करने उतरे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 38 गेंदों में 27 रन बनाए। उन्होंने दो ही चौके लगाए। उन्होंने अपनी टीम से सबसे अधिक रन बनाए।

जबकि हंस राज ने 2 रन, संजय अवस्थी ने 4 रन, विनोद सुल्तानपुरी ने 4 रन, विनोद कुमार ने 4, सुदर्शन बबलू ने 26 रन, हरदीप बाबा ने 10 रन, केवल सिंह पठानिया ने एक और मलेंद्र राजन ने 8 रन बनाए।

मुख्य न्यायधीश एकादश की तरफ से न्यायधीश विपिन नेगी ने 3 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया। न्यायधीश संदीप शर्मा ने 4 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं विकास शर्मा ने 4 ओवर की 23 रन देकर दो विकेट लिए और निशांत वर्मा ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया।

वहीं मुख्य न्यायधीश एकादश ने 110 रनों का पीछा करते हुए 12 वें ओवर की दूसरी गेंद में ही जीत दर्ज कर ली। विकास भारद्वाज ने नवाद 52 रन 36 गेंदों में बनाए। उन्होंने 9 चौके लगाए। वहीं न्यायाधीश विपिन नेगी ने नाबाद 12 रन बनाए। जबकि निशांत वर्मा शून्य पर पवेलियन लौटे और न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने 34 रन ही बना पाए। मुख्य न्यायधीश एकादश की तरफ से फील्डर राकेश चौहान ने तीन कैच लिए और एक रन आउट करके बेहतरीन फील्डिंग की। मुख्यमंत्री एकादश की ओर से डॉ हंसराज ने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट, विनोद कुमार ने 4 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट, सुदर्शन बबलू ने 3 ओवर में 29 रन, संजय अवस्थी एक ओवर चार गेंदों में 28 रन और मलेंद्र राजन ने एक ओवर में दस रन दिए। मुख्य न्यायधीश एकादश ने 8 विकटों से विजय हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *