डॉ. जी. अनुपमा ने चंडीगढ़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर राज्य स्तरीय हितधारकों की बैठक की अध्यक्षता की
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव, डॉ. जी. अनुपमा ने चंडीगढ़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर राज्य स्तरीय हितधारकों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार भी उपस्थित थी। बैठक में बताया गया कि प्रदेश का लिंगानुपात सुधरकर 1000 लड़कों के पीछे 916 लड़कियों का दर्ज किया गया है। हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शुरू होने के बाद से 52,000 से अधिक लड़कियों को बचाया गया है।
