February 14, 2026

प्रदेश को मिली परियोजनाओं की सौगात से विकास को मिलेगी रफ्तार: राज्यसभा सांसद डीपी वत्स

झज्जर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेवाड़ी में आयोजित विकसित भारत, विकसित हरियाणा रैली का बहादुरगढ़ की जनसभा में लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत। सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। रैली के लाइव प्रसारण से पूर्व मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स ने पेंशन लाभार्थियों को सम्मानित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनसेवा के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा रेवाड़ी रैली में एम्स के शिलान्यास के अलावा अन्य बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है जिससे जनता को बेहतर रेल, मेट्रो व स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी व देश की प्रगति में ये परियोजना सहायक होंगी।
दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत, विकसित हरियाणा रैली का लाइव प्रसारण शुरू हुआ। सभागार में मौजूद लोगों ने बड़ी शिद्दत के साथ प्रधानमंत्री के भाषण को सुना व उनके द्वारा देश को समर्पित की गई योजनाओं व परियोजनाओं को लेकर अभिनंदन किया। राज्यसभा सदस्य डॉ डीपी वत्स ने कहा कि प्रधानमंत्री दूरदर्शी सोच के साथ देश का विकास करते हुए देश व प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एम्स के निर्माण होने से हरियाणा के अलावा अन्य आसपास के राज्यों को भी फायदा मिलेगा। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होगी व शोध के क्षेत्र में भी विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश का 22वां एम्स हरियाणा राज्य में स्थापित होगा व अब तक वर्तमान सरकार 15 एम्स स्वीकृत कर चुके है। उन्होंने कहा कि देश में 300 से अधिक मेडिकल कॉलेज भी स्वीकृत किये जा चुके हैं। देश में जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से सरकार प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचा रहा है। राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स ने कार्यक्रम के समापन के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश में रोहतक-महम-हांसी रेल लाईन, गुरुग्राम मेट्रो के अलावा कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए जनता की सेवा में समर्पित किया है जिससे प्रदेश के विकास को रफ्तार मिलेगी।
इस मौके पर एसडीएम श्वेता सुहाग, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, बीडीपीओ उमेद सिंह, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, जसवीर सैनी ग्रीवेंस कमेटी मेंबर,ई ओ संजय रोहिल्ला,सरोज राठी चेयरमैन नगर परिषद, पालेराम शर्मा वाइस चेयरमैन नगर परिषद, नवीन कुमार बंटी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, धर्मवीर वर्मा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष, भीम सिंह प्रणामी जिला प्रवक्ता, कृष्ण चंद्र शहरी मंडल अध्यक्ष, संजीव सैनी सह संयोजक लाभार्थी प्रकोष्ठ, सत्यवान दलाल ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि , परमिंदर जांगड़ा जिला अध्यक्ष आईटी सेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *