मनोहर लाल ने 10 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से उन्हें हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया
हरियाणा में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांधीनगर में चल रहे 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 में जापान और अमेरिका की लगभग 10 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बातचीत की और उन्हें हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।
बैठक के दौरान क्लीन-ग्रीन एनर्जी की दिशा में बढ़ते हुए जापान और हरियाणा सरकार के बीच हाइड्रोजन पॉलिसी बनाने पर सहमति बनी। मारुति सुजुकी ने इच्छा व्यक्त की कि वे प्लग एंड प्ले पॉलिसी को अपनाते हुए हरियाणा सरकार की ई-व्हीकल पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों पर अधिक से अधिक जोर देगी।
