January 24, 2025

वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में अमन चैन को कायम रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध 

1 min read

शिवालिक पत्रिका, हरियाणा , हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में अब कानून व्यवस्था को पुख्ता रूप से कायम रखने के लिए प्रत्येक माह विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने एक कैलेंडर तैयार किया है जिसके तहत हर माह प्रदेश में राज्य पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए गृह मंत्री ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में अमन चैन को कायम रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस दिशा में सरकार ने विभिन्न कदम उठाते हुए कई नई पहलें की है और व्यवस्था परिवर्तन के साथ-साथ तकनीक का प्रयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके गृह मंत्री रहते हुए हरियाणा पुलिस ने कई उपलब्धियां हासिल की जैसे कि पुलिस कलर मिलना, पासपोर्ट वेरिफिकेशन में अव्वल आना, डायल 112 सेवा की शुरुआत, सीसीटीएनएस में अव्वल आना इत्यादि शामिल है।
वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक अभियान कैलेंडर के अंतर्गत हर महीने के अभियान की रखी थीम
अब पुलिस द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों को पूरे वर्ष संचालित करने के लिए कैलेंडर तैयार किया गया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। विज ने पुलिस द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों की जानकारी सांझा करते हुए कहा कि वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक अभियान कैलेंडर के अंतर्गत अप्रैल, 2023 से मार्च, 2024 तक हर महीने के अभियान की थीम से संबंधित महीने में आने वाली थीम के साथ दिन/सप्ताह के साथ जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य पुलिस के प्रयासों को प्रचलित भावना के साथ जोडऩा है।