सम्बंधित विभाग ड्रेन व नालों की सफाई व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें
झज्जर, झज्जर जिला में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा न हो इसके लिए सम्बंधित विभाग ड्रेन व नालों की सफाई व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। मानसून सीजन में किसी भी क्षेत्र में जलभराव न हो इसके लिए विभागीय स्तर पर सफाई प्रबंध समय रहते किए जाएं। यह निर्देश डीसी श्रीमती वर्षा खांगवाल ने दिए। वे बुधवार को लघु सचिवालय में बाढ़ नियंत्रण उपायों को लेकर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की बैठक में जलनिकासी तैयारियों की समीक्षा कर रही थी।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून सीजन आने से पहले जल निकासी के प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है और इस दिशा में सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। जिला में सेफ्टी टैंक की सफाई का कार्य मैनुएल न हो मशीन से सफाई हो। साथ ही नालों की सफाई के दौरान कर्मचारी सेफ्टी उपकरणों के साथ सफाई कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी रूप से जनहानि न हो इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाए।
