पूजनीय बौद्ध धर्म गुरु रिनपोचे जी ने राज्य स्तरीय रारंग मेला का किया समापन
रिकांगपिओ, महायान बौद्ध धर्म गुरु पूजनीय रिनपोचे जी ने आज यहां पांच दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेला रारंग के स समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय संस्कृति में पारंपरिक मेले प्राचीन संस्कृति, मेल जोल, भाईचारे व लोक संस्कृति का प्रतीक हैं जिससे भविष्य में संजोए रखना अति आवश्यक है ताकि भावी पीढ़ी अपनी प्राचीन संस्कृति पर गर्व महसूस कर सके।
बौद्ध धर्म गुरु ने आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के युग में प्राचीन संस्कृति व सभ्यता के महत्व पर प्रकाश डाला ताकि वर्तमान समय में बौद्ध संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन संभव हो सके।
इस अवसर पर छम नृत्य एवं स्थानीय महिला मंडलों द्वारा किन्नौरी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर निदेशक एपीएमसी शिमला-किन्नौर प्रेम नेगी, कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार मूरंग पुरुषोत्तम नेगी, उप पुलिस अधीक्षक उमेश्वर राणा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
