August 4, 2026

तकनीकी शिक्षा मंत्री 5 से 7 अगस्त तक जिला प्रवास पर

बिलासपुर, नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 5 से 7 अगस्त तक जिला प्रवास पर रहेंगे।

यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 05 अगस्त को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 6 अगस्त को प्रातः 10 बजे एचआरटीसी बस स्टैंड बिलासपुर से इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के पश्चात् प्रातः 11 बजे बचत भवन बिलासपुर में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत दोपहर बाद 3 बजे जिला योजना विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 7 अगस्त को प्रातः 10 बजे राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *