August 4, 2026

सिरमौर के समस्त नामांकित बी.ओ.सी.डब्ल्यू. (BOCW) श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर करवाएं पंजीकरण – श्रम कल्याण अधिकारी

नाहन- कार्यालय श्रम कल्याण अधिकारी, सिरमौर स्थित नाहन द्वारा जिला सिरमौर के समस्त भवन एवं अन्य निर्माण कार्य से जुड़े (BOCW) श्रमिक अपना पंजीकरण ई-श्रम (e-Shram) पोर्टल पर करवाएं ताकि विभाग द्वारा श्रमिकों का डिजिटल लेबर कार्ड बनाया जा सके

पंजीकरण की प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देश:-

पंजीकरण का माध्यम: सभी श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर स्वयं (Self-registration) अथवा अपने नजदीकी सी.एस.सी. (CSC) / लोक मित्र केंद्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

आईडी / UAN विवरण जमा करना:-

ई-श्रम पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण होने के उपरांत प्राप्त ई-श्रम कार्ड, आईडी संख्या या यू.ए.एन. (UAN) नंबर को श्रम कल्याण कार्यालय सिरमौर (पुराना DRDA भवन, DC कार्यालय के समीप, नाहन) में स्वयं आकर जमा करवाएं अथवा दूरभाष संख्या 01702-292032 पर टेलीफोन के माध्यम से दर्ज करवाएं।

डिजिटल लेबर कार्ड से मिलेगा श्रमिकों को विभाग की विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ :-

ई-श्रम पंजीकरण की जानकारी कार्यालय में जमा करवाने के बाद विभाग द्वारा श्रमिकों का डिजिटल लेबर कार्ड जारी किया जाएगा। इसी डिजिटल लेबर कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को विभाग की विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगम एवं पारदर्शी तरीके से प्रदान किया जाएगा।

श्रम कल्याण अधिकारी ने सिरमौर जिला के सभी पंजीकृत श्रमिकों से विशेष आग्रह किया है कि वे बिना किसी विलंब के अपना ई-श्रम पंजीकरण करवाकर इसकी जानकारी/यू.ए.एन. संख्या श्रम कल्याण कार्यालय नाहन में अति शीघ्र उपलब्ध करवाएं ताकि उनका डिजिटल लेबर कार्ड बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *