July 11, 2026

सुक्खू ने अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI सुविधा का शुभारंभ किया

शिमला के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, चमियाणा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सुक्खू ने अत्याधुनिक 3-टेस्ला MRI सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि IGMC, शिमला के बाद AIMSS प्रदेश का दूसरा सरकारी स्वास्थ्य संस्थान बन गया है, जहाँ यह उन्नत इमेजिंग तकनीक उपलब्ध है। लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह अत्याधुनिक मशीन मरीजों को बेहतर गुणवत्ता वाली इमेजिंग, कम समय में जाँच और अधिक सटीक निदान की सुविधा प्रदान करेगी।

AIMSS, चमियाणा में चिकित्सकों के साथ मुख्यमंत्री ने संस्थान की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए-

– चमियाणा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिसके लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवा दी गई है।
– संस्थान तक बेहतर आवागमन के लिए ई-बस सेवा शुरू करेंगे।
– सीनियर रेजिडेंट के पदों की संख्या बढ़ाएंगे।
– 800 नर्सिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है तथा दिसंबर तक 200 एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी।

AIMSS मोबाइल एप्लिकेशन का भी शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से मरीज संस्थान तथा उसकी विभिन्न सेवाओं से संबंधित समस्त जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ. गोपाल बेरी, प्राचार्य डॉ. बृज शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *