July 21, 2026

डीआरडीए सभागार में समाधान शिविर का आयोजन

डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में सोमवार को समाधान शिविर आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) सोमवीर कादयान ने की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली, पेयजल, सीवरेज सहित जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *