July 2, 2026

आरसेटी की प्रशिक्षणार्थियों ने ली नशे का विरोध करने की शपथ

हमीरपुर। मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशे के विरुद्ध भी जागरुक किया गया। संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना ने वीरवार को इन महिलाओं को ‘नशामुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान’ का संदेश दिया और अपने-अपने क्षेत्रों में नशे का कड़ा विरोध करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को नशे का विरोध करने की शपथ भी दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *