June 15, 2026

खेलों की नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका : किशोरी लाल

लता मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन
बैजनाथ,बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के चोबू में आयोजित दो दिवसीय लता मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में विधायक किशोरी लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेलो इंडिया संधोल और बिलासपुर की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें खेलो इंडिया संधोल की टीम ने खिताब अपने नाम किया जबकि बिलासपुर की टीम उपविजेता रही।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी प्रतिभागी टीमों की खेल भावना और प्रदर्शन की सराहना की। विधायक ने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा हैं तथा खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।
समारोह के दौरान उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रेसिडेंट शशि राणा, अशोक सुघा, विकास राणा, अजय गौड, रणधीर सिंह, सुधीर राणा, नसीब राणा एवं सुनील राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *