August 19, 2026

देश में औद्योगिक इकाईयों को अब बिजली की एक्सप्रेस डिलीवरी मिलेगी

ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक इकाईयों को अब बिजली की एक्सप्रेस डिलीवरी मिलेगी। इसके तहत बिजली निगमों द्वारा उद्योगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देना सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे उद्योग जनरेटर फ्री बनेंगे। इस संबंध में नीति तैयार की जा चुकी है। ऊर्जा मंत्री ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सार्वजनिक व व्यक्तिगत मांग की जा रही है कि स्कूलों व घरों के ऊपर से गुजरने वाली हाइटेंशन तारों को शिफ्ट किया जाए। इस पर निर्णय लिया गया है कि अब बिजली निगम अपने खर्च पर इन तारों को शिफ्ट करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *