July 11, 2026

शिक्षा और समग्र विकास का आदर्श मॉडल बन रही हरोली : मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में जल्द स्थापित होगा सब-जज कोर्ट

हरोली (ऊना), . उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और जनकल्याण के क्षेत्र में समग्र विकास के आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर सीमित थे, लेकिन आज हरोली प्रदेश के उभरते शैक्षणिक केंद्र के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय, हरोली के नवनिर्मित शैक्षणिक भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हरोली में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। वर्तमान में यहां तीन सरकारी महाविद्यालय, 33 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दो आईटीआई, केंद्रीय विद्यालय, ट्रिपल आईटी, नर्सिंग कॉलेज तथा लॉ कॉलेज संचालित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *