September 11, 2026

जगाधरी और पौंटा साहिब के बीच कम ट्रैफिक की वजह से नई रेल लाइन को नहीं मिली मंजूरीः अश्विनी वैष्णव

चंडीगढ़, केन्द्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को सदन में बताया कि जगाधरी और पौंटा साहिब के बीच नई रेल लाइन बिछाने का सर्वे पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 62 किलो मीटर लम्बी रेल लाइन की परियोजना का निर्माण कार्य कम ट्रैफिक के आकलन की बजह से शुरू नहीं किया गया। उन्होंने कहाकि नई रेल परियोजना ट्रैफिक के आकलन और रूट के लाभकारी, कंजेस्टेड लाइन और रेलवे की अपनी जरूरतों के आधार पर की जाती है। केन्द्रीय आवास और शहरी विकास राज्य मन्त्री तोखन साहू ने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को सदन में बताया कि पी एम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत जून 2020 से अब तक स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा डिजिटल तरीके से ऋण चुकाने के लिए स्ट्रीट वेंडर्स रेहड़ी पटड़ी बालों को ₹242 करोड़ रूपये का कॅश बैक प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि जून 2020 में शुरू की गई इस योजना में अब तक कुल 1 . 27 करोड़ स्ट्रीट वेंडर्स के ऋण के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 68.89 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को 99.07 लाख रूपये के ऋण प्रदान किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत निर्धारित समय सीमा के अंदर ऋण चुकाने बाले स्ट्रीट वेंडर्स को ब्याज पर सात प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। ब्याज सब्सिडी लाभार्थी के बैंक खाते में सीधी जमा कर दी जाती है।
उन्होंने सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को सदन में बताया कि पी एम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत डिजिटल लेन देन को प्रमोट करने के लिए डिजिटल माध्यम से ऋण की अदायगी के लिए अधिकतम 1200 रूपए प्रति वर्ष प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है, ताकि स्ट्रीट वेंडरों को डिजिटल भुगतान अपनाने और अपनी क्रेडिट हिस्ट्री बनाने में मदद मिल सके, जिससे वित्तीय समावेशन बढ़े और उन्हें बड़े लोन तक पहुँच मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *