July 30, 2026

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया

वन विभाग द्वारा गांव प्रेम नगर स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम सर्राफ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डीसी साहिल गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान वन विभाग द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में करीब 2200 पौधे लगाए गए, जिसमें विधायक सर्राफ, डीसी श्री गुप्ता, विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी, हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, विश्वविद्यालय की कुलसचिव भावना शर्मा, उप वन संरक्षक डॉ राजेश वत्स और भिवानी ब्लॉक समिति के चेयरमैन सीताराम शर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान करनाल के कुटेल में आयोजित प्रदेश स्तरीय वन महोत्सव का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को अपना संदेश दिया। विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के लाईव प्रसारण कार्यक्रम को बड़े उत्साह और गौर से देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *