September 12, 2026

किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत शुद्धारंग में आयोजित किया गया विभागीय योजनाओं से संबंधित जागरूकता शिविर

किन्नौर जिला के कल्पा विकस खण्ड की ग्राम पंचायत शुद्धारंग के ग्राम पंचायत कार्यालय में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित संयुक्त रूप से एक विभागीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत शुद्धारंग व खवांगी के लोगों ने भाग लिया।
शिविर में उद्यान विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति व जनजाति निगम, खाद्य, नागरिक एवं आपूर्ति विभाग तथा लीड बैंक किन्नौर से आए अधिकारियों ने उनके संबंधित विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *