June 26, 2026

आंगनवाड़ी केंद्र भरमाड़ में सहायिका के लिए आवेदन अब 13 जुलाई तक

सुजानपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत चमियाणा के आंगनवाड़ी केंद्र भरमाड़ में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए न्यूनतम आवेदन न मिलने के कारण इसके साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए थे।
अब इस पद को भरने हेतु पात्र उम्मीदवारों को 19 दिन का अतिरिक्त समय देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को 13 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया गया है। आवेदन की इच्छुक पात्र महिलाएं 13 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं। इस पद पर भर्ती हेतु सभी शर्तें 4 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार यथावत रहेंगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन कर दिया है उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। पद हेतु साक्षात्कार 15 जुलाई को सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजानपुर के कार्यालय में निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों सहित निर्धारित समय एवं स्थान पर व्यक्तिगत रूप में उपस्थित होना होगा तथा इस संबंध में अलग से कोई बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *