July 6, 2026

पण्डोह बांध से लगभग 13000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी ब्यास नदी में छोड़ा जाएगा

पण्डोह डैम (BBMB), सभी को सूचित किया जाता है कि जलाशय में पानी की आवक बढ़ने के कारण, पण्डोह बांध से लगभग 13000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी ब्यास नदी में छोड़ा जाएगा। इसके परिणाम स्वरूप नदी में कुल डिस्चार्ज लगभग 20000 क्यूसेक हो जाएगा। यदि पानी की आवक और बढ़ती है, तो पण्डोह बांध के स्पिलवे गेटों से और अधिक पानी छोड़ा जा सकता है। इससे ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा।
आम जनता, पर्यटकों, श्रमिकों आदि से अनुरोध है कि वे ब्यास नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
होटल, गेस्ट हाउस, होमस्टे, कैंप के मालिकों/प्रबंधन और टैक्सी चालकों आदि से भी अनुरोध है कि वे आने वाले/यात्रा कर रहे पर्यटकों को ब्यास नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दें/सावधान करें।इस दौरान ब्यास नदी के पास न जाएं।पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सलाह दी जाती है कि वे नदी के किनारों से दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *