July 6, 2026

एचटेट परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई

डीसी साहिल गुप्ता द्वारा विभिन्न अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेवारी व सख्त निर्देशों के बीच रविवार को एचटेट परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के ओवरऑल इंचार्ज एडीसी दीपक बाबूलाल करवा सहित एसडीएम महेश कुमार और डीएमसी हरबीर सिंह ने दोनों शिफ्टों में पूरा दिन मोर्चा संभाले रखा। जिलाधीश साहिल गुप्ता द्वारा परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में लगाई गई धारा 163 के चलते पूरी सख्ती बरती गई। पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के बाहर कड़ा पहरा दिया वहीं परिक्षार्थियों को परीक्षा केंदों तक पहुंचाने में मदद की। बायोमेट्रिक और फिक्सिंग के बाद ही परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्रों में प्रवेश हुआ। परीक्षा केंद्रों में रही बिजली, पानी और शांतिपूर्वक व्यवस्था के चलते परीक्षा सम्पन्न होने के बाद परीक्षार्थी खिलखिलाते चेहरों पर मुस्कान के साथ परीक्षा केंद्रों के बाहर निकलते आएं। सुबह की शिफ्ट में लेवल 2 में कुल 6636 परीक्षार्थियों में से 798 अनुपस्थित रहे और 5838 ने परीक्षा की। शाम की शिफ्ट में लेवल एक की परीक्षा में कुल 1927 परीक्षार्थियों में 1516 ने परीक्षा दी, जबकि 411 अनुपस्थित रहे।
डीसी साहिल गुप्ता ने रविवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की।
एसडीएम भिवानी महेश कुमार को परीक्षा केंद्र संख्या 04, 05, 10, 11, 18 एवं 21, जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह को परीक्षा केंद्र संख्या 01, 02, 03, 12, 13, 14 एवं 15 तथा एसडीएम तोशाम तोशाम संदीप कुमार को परीक्षा केंद्र संख्या 06, 07, 08, 09 एवं 16 का नोडल अधिकारी लगाया गया। इसके अलावा महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन, भिवानी दीपक कुंडु को केंद्र संख्या 17, 19 एवं 20 का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
सभी नोडल अधिकारियों ने अपने अधीन आवंटित सभी परीक्षा केंद्रों का निरंतर निरीक्षण किया तथा परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन की निगरानी की। इसके साथ ही सीसीटीवी, बायोमैट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग, वीडियोग्राफी, जैमर, बिजली, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *