समाधान शिविर: आपकी समस्या, प्रशासन का समाधान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए जिला एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।उपायुक्त सचिन गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एक ही स्थान पर समस्याओं की सुनवाई एवं समाधान
मौके पर संभव शिकायतों का तत्काल निस्तारण
शेष मामलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई
पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितैषी प्रशासन की दिशा में प्रभावी पहलआइए, समाधान शिविर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राप्त करें।
