July 5, 2026

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सुनीं जनसमस्याएं

मंडी,हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने मंडी जिला प्रवास के दौरान रविवार को सुन्दरनगर में जनसुनवाई कर सुन्दरनगर, नाचन और सराज विधानसभा क्षेत्रों से आए लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान विभिन्न पंचायतों और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों ने शिक्षा, सड़क, पेयजल तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने मांगपत्र शिक्षा मंत्री को सौंपे।
जनसुनवाई के दौरान सुन्दरनगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने राजकीय महाविद्यालय डैहर तथा राजकीय महाविद्यालय निहरी से संबंधित विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी मांगपत्रों को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि प्रत्येक मांग पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान सरकार के स्तर पर संभव है, उन पर नियमानुसार शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, सुन्दरनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह, नाचन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीप शर्मा, सराज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश रेड्डी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निखिल ठाकुर, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *