July 5, 2026

संत कबीरदास महाराज की शिक्षाएं हमेशा प्रासंगिक रहेंगी

  • संत शिरोमणि कबीरदास महाराज की 629 वीं जयंती के उपलक्ष्य में डीएससी यूथ ब्रिगेड हरियाणा के तत्वावधान में स्थानीय पंचायत भवन में एक भव्य और शानदार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के सहकारिता एवं कारागार मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद मास्टर अजीत बामला ने की तथा समारोह यूथ ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष धर्मबीर डाबला के संयोजन में आयोजित हुए। इस दौरान भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन मीना परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक तथा पूर्व विधायक शशि रंजन परमार और संदीप खरकिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को डीएससी रत्न से सम्मानित किया गया। मंत्री डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन के माध्यम से डीएससी समाज से अपने बच्चों को उच्च शिक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारी असली पूंजी होते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाएं। उन्होंने कार्यक्रम आयोजक डीएससी यूथ ब्रिगेड संस्था को पांच लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की। मंत्री ने समाज के होनहार बच्चों को सम्मानित किया। मास्टर अजीत बामला ने अपने पूर्व पदों को त्यागते हुए जल्द ही बड़े मंच पर समाज के लोगों के बीच भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
    अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि उनके दादा और पिता भी कबीर पंथी थे, वे अपने निवास स्थान पर हर साल 10 से 12 नवंबर तक सत्संग और भंडारे का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि संत कबीरदास ने मानवता और सेवाभाव का संदेश दिया, जो सबसे बड़ा होता है। संत कबीरदास महाराज की शिक्षाएं हमेशा प्रासंगिक रहेंगी। वे सर्व समाज के थे। उनका उपदेश समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए है। उन्होंने कहा कि इंसान के अंदर सेवा का भाव होना चाहिए। इसी सेवा भाव से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव में अपने संकल्प पत्र में डीएससी समाज को उनका वाजिब हक दिलाने का वादा किया था, जो सरकार आते ही पूरा करने का काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार डीएससी समाज के साथ-साथ सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान डीएससी समाज द्वारा एक मांगपत्र मंत्री को सौंपा गया, जिसको उन्होंने मुख्यमंत्री के माध्यम से पूरा करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो वादा करते हैं। डीएससी समाज की कभी उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी।
    समारोह को संबोधित करते हुए भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि आने वाला समय देश, प्रदेश और समाज के लिए गौरवशाली होगा। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढऩे का आधार शिक्षा है। कबीरदास महाराज के उपदेशों को अपने जीवन में ढालना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास स्थान का नाम संत कबीर कुटीर रखा, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *