June 25, 2026

राजस्व मंत्री 28 से 30 जून तक किन्नौर प्रवास पर

रिकांगपिओ, राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 28 जून 2026 (रविवार) को सायं 5 बजे रिकांगपिओ पहुंचेंगे और रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे।

29 जून 2026 को प्रातः 11 बजे कैबिनेट मंत्री एकीकृत जनजातीय विकास प्राधिकरण भवन के सम्मेलन कक्ष में किन्नौर कैलाश यात्रा पर बैठक आयोजित की जाएगी और इस बैठक के पश्चात रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे।

30 जून 2026 को जगत सिंह नेगी दोपहर 1 बजे कल्पा पंचायत घर में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे और रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे।

राजस्व मंत्री जुलाई 1, 2026 को प्रातः 9 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *