June 25, 2026

स्कूली छात्रों से मारपीट की घटनाओं का बाल कल्याण समिति ने लिया कड़ा संज्ञान

संबंधित थानों से स्टेट्स रिपोर्ट तलब कर उचित निर्देश जारी किए
धर्मशाला, जिला कांगड़ा के तहत दो निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से स्कूल में हुई मारपीट की घटनाओं को लेकर बाल कल्याण समिति जिला कांगड़ा ने संज्ञान लिया है। समिति ने इस दोनों मामलों को लेकर संबंधित पुलिस थानों से स्टेट्स रिपोर्ट तलब की और इन मामलों में उचित कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं। बाल कल्याण समिति जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला के अध्यक्ष विक्रमजीत शर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस स्टेशन नूरपुर के क्षेत्राधिकार में सदवां के एक निजी स्कूल में एक बच्चे से हुई मारपीट पर समिति ने संज्ञान लेते हुए पुलिस से स्टेट्स रिपोर्ट तलब की है और साथ ही पुलिस को इस मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
विक्रमजीत ने बताया कि एक अन्य मामले में आलमपुर के निजी स्कूल में एक बच्चे से स्कूल में हुई कथित मारपीट के बाद हुए दर्दनाक हादसे की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन सुजानपुरए जिला हमीरपुर से भी स्टेट्स रिपोर्ट तलब की गई और इस मामले में भी उचित कार्यवाही के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चा जिला हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र का मूल निवासी था और जिला कांगड़ा के आलमपुर के एक निजी स्कूल मे पढ़ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *