नशा मुक्त भारत अभियान की ऑनलाइन शपथ में लें भागई-प्लैज के लिए जारी किया गया है वेब लिंक और क्यूआर कोड
हमीरपुर 19 मई। नशा मुक्त भारत अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने ऑनलाइन शपथ (ई-प्लैज) हेतु एक वेब लिंक और क्यूआर कोड जारी किया है। इस वेब लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक करके कोई भी व्यक्ति ‘से नो टू ड्रग्स’ की शपथ ले सकता है। वह इस शपथ का अपने नाम से ऑनलाइन जनरेट हुआ प्रमाणपत्र भी डाउनलोड कर सकता है।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के वेब लिंक एनएमबीए.डीओएसजेई.जीओवी.इन nmba.dosje.gov.in पर लॉग इन करके या क्यूआर कोड को स्कैन करके ‘से नो टू ड्रग्स’ की शपथ ली जा सकती है और इसके साथ ही अपने नाम से ऑनलाइन जनरेटड प्रमाण पत्र भी डाउनलोड किया जा सकता है।
