शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर पंचायत अर्की के चुनाव परिणाम
नगर पंचायत अर्की के लिए गत दिवस आयोजित निर्वाचन के परिणाम इस प्रकार रहे-
नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर-1 मैहलात वार्ड से उम्मीदवार पुष्पा को 107 तथा रंजना कालिया को 178 प्राप्त हुए। यहां नोटा को कोई मत प्राप्त नहीं हुआ। कुल मतदान 285 रहा। रंजना कालिया को 71 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-2 मियांपुर वार्ड से उम्मीदवार देवेन्द्र कुमार को 162, ललित कुमार को 86 तथा नोटा को 06 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 254 मतदान रहा। देवेन्द्र कुमार को 76 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-3 झींवर मोहल्ला वार्ड से उम्मीदवार अजय को 115 तथा प्रदीप शर्मा को 118 मत प्राप्त हुए। यहां नोटा को कोई मत प्राप्त नहीं हुआ। यहां कुल मतदान 233 रहा। प्रदीप शर्मा को 03 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-4 चौगान वार्ड से उम्मीदवार कुमारी किरण को 111, सीमा गुप्ता को 68 तथा नोटा को 06 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 185 रहा। कुमारी किरण को 43 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-5 लक्ष्मी नारायण मंदिर वार्ड से उम्मीदवार तारा को 83, सीमा को 83 तथा ड्रा के माध्यम से 01 मत एवं नोटा को 04 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 170 रहा। सीमा को ड्रा के माध्यम से 01 मत से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-6 ततला मोहल्ला वार्ड से उम्मीदवार वीना देवी को 69, वीना वर्मा को 72 तथा नोटा को 02 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 143 रहा। वीना वर्मा को 03 मतों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर-07 शीला ककड़ वार्ड से उम्मीदवार अनुज को 181, देवेन्द्र सिंह को 148, राजिन्द्र कुमार को 71 तथा नोटा को 04 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 404 रहा। अनुज को 33 मतों से विजयी घोषित किया गया।
नगर पंचायत अर्की में कुल 2203 मतदाताओं में से 1674 ने मतदान किया। कुल 1079 पुरुष मतदाताओं में से 840 तथा 1124 महिला मतदाताओं में से 834 ने मतदान किया।
